विवाहिता की हत्या मामले में मृतक का पति गिरफ्तार

विवाहिता की हत्या मामले में मृतक का पति गिरफ्तार

परबत्ता. थाना क्षेत्र के बड़ी लगार गांव में एक विवाहित महिला की हत्या के बाद शव गायब करने के मामले में पुलिस ने मृतक महिला आभा देवी के पति समरजीत भारती को हिरासत में लिया है. थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि आवश्यक पूछताछ के बाद आरोपित को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जायेगा. बता दे कि इस कांड में यह दूसरी गिरफ्तारी है. मामला 12 जून को प्रकाश में आया था जब मुंगेर के शंकरपुर निवासी विजय प्रसाद यादव की लिखित शिकायत पर पति समेत एक दर्जन लोगों के विरुद्ध कांड संख्या 240/ 24 दर्ज किया था. हालांकि काफी प्रयास के बाद भी महिला का शव पुलिस खोज पाने में नाकामयाब रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >