डीएसपी द्वारा की गयी छापेमारी में संदिग्ध वस्तु के साथ नशीली पदार्थ बरामद
सैक्स रैकेट में उपयोग किए जा रहे क्लिनिक व राजाधाम स्थित आवास को किया गया सीलखगड़िया. महेशखूंट थाना क्षेत्र के एनएच 107 किनारे हेल्थ क्लिनिक की आड़ में इलाज के बहाने कथित जिस्मफरोशी का गोरखधंधा का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है. महेशखूंट थाना क्षेत्र के सहरसा-महेशखूंट मुख्य सड़क एनएच 107 के किनारे हरिओम मेडिकल हॉल नामक एक निजी क्लीनिक में सोमवार की दोपहर गोगरी डीएसपी साक्षी कुमारी ने छापेमारी की. छापेमारी में क्लिनिक संचालक डॉ. अभिमन्यु कुमार व उसकी पत्नी को गिरफ्तार किया गया है. छापेमारी के दौरान क्लिनिक के उपर मंजिल पर आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद किया गया. छापेमारी लगभग दो घंटे तक चली. इस दौरान डॉक्टर दंपत्ति सहित सात लोगों को हिरासत में लिया गया. जिसमें तीन नाबालिग लड़की व दो युवक शामिल है. कार्रवाई के बाद क्लिनिक व राजधाम स्थित आवास को सील कर दिया गया है. आवास पर छापेमारी की गयी. छापेमारी बाद आवास को भी सील कर दिया गया है. छापेमारी से हड़कंप मचा हुआ है.
