चूल्हे की चिंगारी से लगी आग में घर समेत सामान राख

आध दर्जन पशुओं की भी मौत

-आध दर्जन पशुओं की भी मौत परबत्ता. मड़ैया सहायक थाना क्षेत्र के बैसा पंचायत अंतर्गत बिठला गांव में मंगलवार को हुए भीषण अग्निकांड में आधा दर्जन पशुओं समेत घर का सारा घरेलू सामान जलकर राख हो गया. घटना में पीड़ित वार्ड नंबर 12 निवासी मोहन शाह के पुत्र महेश शाह के घर में रखे सभी सामान जलकर राख हो गये. जानकारी के अनुसार मंगलवार को परिवार के लोग खेत-खलिहान का काम निबटाकर घर लौटे थे. दोपहर में घर की महिला खाना बना रही थी, तभी चूल्हे से निकली चिंगारी से समीप रखे जलावन में आग पकड़ ली. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया. जब तक स्थानीय लोग मौके पर पहुंचते, आग काफी तेज हो चुकी थी. तेज लपटों के आगे ग्रामीणों की एक न चली और पूरा घर जलकर राख हो गया. इस अग्निकांड में दो गाय, एक बछड़ा और तीन बकरियों की भी मौत हो गयी. ग्रामीणों और अग्निशमन कर्मियों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. लेकिन तब तक सब कुछ राख हो चुका था. घटना की जानकारी मिलते ही प्रखंड विकास पदाधिकारी संतोष कुमार पंडित घटनास्थल पर पहुंच अग्नि पीड़ित को भरोसा दिलाया कि सरकारी नियमानुसार सहायता प्रदान की जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >