विद्यालय में किया गया होली मिलन समारोह का आयोजन

बच्चों को संबोधित करते हुए होली की पौराणिक कहानी महत्व को बताया.

चौथम. प्रखंड क्षेत्र के मां सावित्री आर्मी पब्लिक स्कूल पिपरा के प्रांगण में होली के अवसर पर होली मिलन का आयोजन किया गया. मौके पर इंजीनियरिंग महाविद्यालय के प्रोफेसर अरविंद कुमार सिंह ने अपने वक्तव्य में बच्चों को संबोधित करते हुए होली की पौराणिक कहानी महत्व को बताया. इस दौरान उन्होंने बताया कि होली प्रेम एकता सौहार्द का उत्सव है. इस मौके पर बच्चों ने प्रस्तुति की जिसका संचालन डायरेक्टर अजय कुमार सिंह ने की. मौके पर शिक्षकों ने सौहार्दपूर्ण तरीके से सभी बच्चों के बीच ग़ुलाल लगाकर होली की बधाई दी. कार्यक्रम में संगीत शिक्षिका रूपम कुमारी, दिव्या, रिशु, आराध्या आदि ने भाग लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >