होली आपसी प्रेम व भाईचारे का देता है संदेश

होली आपसी प्रेम व भाईचारे का देता है संदेश

गोगरी. अनुमंडल के जमालपुर स्थित इंजीनियर अजय मेमोरियल पब्लिक स्कूल में गुरुवार को होली मिलन समारोह मनाया. होली के पूर्व छात्र-छात्राओं ने एक-दूसरे पर रंग व गुलाल डालकर होली खेली. विद्यालय प्रधान नीतू सिंह ने कहा कि होली रंगों का त्योहार है. यह हमें आपसी प्रेम व भाईचारे का संदेश देता है. उन्होंने बच्चों से होली में हर्बल रंगों के उपयोग करने की बात कही. मौके पर संचालिका नीलम कुमारी, शिक्षक विपिन कुमार, किरण कुमारी, छात्र शशि कुमार, लव, कुश, हर्ष कुमार, विराट कुमार, ब्यूटी कुमारी, नेहा कुमारी, परी, प्रेरणा आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >