प्रधान शिक्षकों को मिला पांच दिवसीय ट्रेनिंग

डायट संसारपुर में प्रधान शिक्षकों व प्रधानाध्यापकों को पांच दिवसीय ट्रेनिंग दिया गया. प्रधान शिक्षकों का पांच दिवसीय ट्रेनिंग शुक्रवार को संपन्न हो गया

खगड़िया. डायट संसारपुर में प्रधान शिक्षकों व प्रधानाध्यापकों को पांच दिवसीय ट्रेनिंग दिया गया. प्रधान शिक्षकों का पांच दिवसीय ट्रेनिंग शुक्रवार को संपन्न हो गया. बताया जाता है कि ट्रेनिंग बीते 8 सितंबर से शुरु हुआ था. ट्रेनिंग के समापन समारोह में जिला शिक्षा पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार गोंड ने भाग लिया. उन्होंने उपस्थिति सभी प्रधानाध्यापकों को संबोधित करते हुए कहा कि स्कूलों में निश्चित तौर पर स्टाफ मीटिंग होना चाहिए. श्यामपट का कालीकरण करना चाहिए. बच्चों को दिये गये गृह कार्य का अक्षरसः अनुपालन, साफ-सफाई, मीनू के अनुसार मध्याह्न भोजन कराना चाहिए. डीइओ ने कहा कि हाई स्कूलों में शिक्षकों का टीम बनाकर अभिभावकों से मिलकर बच्चों की उपस्थिति सुनिश्चित करने की आवश्यकता है. पांच दिवसीय प्रशिक्षण में 120 प्रधान शिक्षकों ने ट्रेनिंग में भाग लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >