अगुवानी घाट से भरे गए पवित्र कलश, जयघोष के बीच मंदिर पहुंची भव्य शोभायात्रा

Hanuman Temple Kalash Yatra Parbatta: परबत्ता के करना स्थित हनुमान मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई. वैदिक मंत्रोच्चार के बीच 24 घंटे के अखंड रामधुन यज्ञ का शुभारंभ हुआ.

परबत्ता से पलटु झा की रिपोर्ट:

Hanuman Temple Kalash Yatra Parbatta: नगर पंचायत क्षेत्र के करना स्थित भव्य हनुमान मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ के अवसर पर शुक्रवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई. इस दौरान महिला श्रद्धालुओं की बड़ी भागीदारी देखने को मिली. पूरा क्षेत्र जय श्रीराम के उद्घोष और भक्ति गीतों से गूंज उठा.

अगुवानी घाट से भरा गया कलश

धार्मिक अनुष्ठान की शुरुआत कलश यात्रा के साथ हुई. श्रद्धालु महिलाएं गाजे-बाजे और जयघोष के साथ अगुवानी घाट पहुंचीं, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत पूजा-अर्चना कर कलश में पवित्र जल भरा गया.

इसके बाद श्रद्धालु “जय श्रीराम” के उद्घोष के साथ कलश लेकर अगुवानी घाट से करना स्थित हनुमान मंदिर के लिए रवाना हुए. यात्रा के दौरान भक्तिमय वातावरण बना रहा और श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए आगे बढ़ते रहे.

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शुरू हुआ रामधुन यज्ञ

मंदिर परिसर पहुंचने के बाद वैदिक रीति-रिवाजों के अनुसार 24 घंटे के अखंड रामधुन यज्ञ का शुभारंभ किया गया. यज्ञ स्थल पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है. पूरे गांव में धार्मिक माहौल बना हुआ है और भक्तों में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है.

24 घंटे गूंजेगा रामनाम संकीर्तन

आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में यह विशेष धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किया गया है. यज्ञ के दौरान लगातार 24 घंटे तक रामनाम संकीर्तन, भजन-कीर्तन और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा.

आयोजन को सफल बनाने में जुटे ग्रामीण

धार्मिक आयोजन को सफल बनाने के लिए स्थानीय ग्रामीणों एवं मंदिर समिति के सदस्यों की सक्रिय भागीदारी देखी जा रही है. श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं तथा बड़ी संख्या में लोग आयोजन स्थल पहुंचकर पुण्य लाभ प्राप्त कर रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shruti Kumari

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >