ऑटो पलटने से आधे दर्जन लोग घायल, एक रेफर

थाना क्षेत्र के माली पिरनगरा एन एच 107 के तीन डोभा समीप संतुलन बिगड़ने से ऑटो दुर्घटनाग्रस्त हो गयी

बेलदौर थाना क्षेत्र के माली पिरनगरा एन एच 107 के तीन डोभा समीप संतुलन बिगड़ने से ऑटो दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. ऑटो पर सवार आधे दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये. घटना शुक्रवार के देर शाम की बताई जा रही है. वही घायलावस्था में आसपास के लोगों ने आनन-फानन इलाज के लिए पीएचसी भेजवाया. वही पीएचसी के चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर पांच घायलों की स्थिति बेहतर देख छुट्टी दे दी. जबकि गंभीर रूप घायल चार लोगों को बेहतर इलाज के लिए खगड़िया रेफर कर दिया. घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि मानसी थाना क्षेत्र के छोटी बलहा गांव से लोग अपने रिश्तेदार मधेपुरा जिले के बिहारीगंज गांव से ऑटो से घर लौट रहे थे. इसी दौरान माली पिरनगरा गांव के तीन डोभा एन एच 107 पथ पर ऑटो का संतुलन बिगड़ गया. जिस कारण ऑटो दुर्घटना का शिकार हो गया. ऑटो पर सवार 65 वर्षीय स्वर्गीय मोहम्मद मजहर, 45 वर्षीय मोहम्मद इसराइल के पत्नी नसीमा खातून, 48 वर्षीय रोजी खातून, 49 वर्षीय आरमा बैगम, 52 वर्षीय फिरोजा खातून, 48 वर्षीय रोशन खातून, 60 वर्षीय सविला खातून, 62 वर्षीय मोहम्मद क्याम, 45 वर्षीय शहजादी खातून, 60 वर्षीय मोहम्मद करीम घायल हो गए. इस संबंध में जख्मी नसीमा खातून ने बताई की अपने रिश्तेदार के यहां से सभी परिवार मिट्टी दे कर घर वापस लौट रहे थे. उसी दौरान बीच सड़क पर ऑटो का संतुलन बिगड़ गया. जिस कारण ऑटो दुर्घटना का शिकार हो गई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >