बेला नोवाद में आग लगने से आधा दर्जन घर जलकर राख, आग की उठती लपटों में मां बेटा झुलसा

देखते ही देखते आसपास के आधे दर्जन परिवारों के घर को अपने चपेट में लेकर जलाकर राख में तब्दील कर दिया.

बेलदौर. थाना क्षेत्र के बेला नोवाद गांव में आग लगने से आधा दर्जन घर जलकर राख हो जाने का मामला प्रकाश में आया है. वहीं आग की भीषण लपटों में तीन बाइक एवं एक बकरी का बच्चा जिंदा जल जाने की सूचना है. इस दौरान भीषण लपटों की चपेट में आने से एक मां बेटा भी गंभीर रूप से झुलस गया. वहीं आग उठती भीषण लपटों को देख आसपास के ग्रामीणों ने लोटा बाल्टी से आग पर काबू पाया. घटना रविवार दोपहर को बेला नोवाद के वार्ड संख्या आठ में घटित हुई. घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि शॉर्ट सर्किट की चिंगारी से गांव के किस्मत शर्मा के घर में आग लग गई. जब तक ग्रामीण लोटा बाल्टी से आग पर काबू पाते तब तक आग की भीषण लपटें देखते ही देखते आसपास के आधे दर्जन परिवारों के घर को अपने चपेट में लेकर जलाकर राख में तब्दील कर दिया. इस दौरान मां बेटे गंभीर रूप से झुलस गए साथ ही तीन बाईक, एक बकरी का बच्चा जिंदा जल गया. अग्नि पीड़ितों में पीडितों में बेला नोवाद गांव के लोची शर्मा, कुलो शर्मा, चलितर शर्मा, उमेश शर्मा, घोगल शर्मा एवं किस्मत शर्मा शामिल हैं. घटना में तीन बाइक जल गया जबकि मां बेटा क्रमशः बबली देवी एवं शिवम कुमार 2 वर्ष गंभीर रूप से झुलस गया. गंभीर रूप से झूलसे बालक को इलाज के लिए बेलदौर सीएससी में भर्ती करवाया गया. जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार बाद छुट्टी दे दिया. मुखिया गौरीशंकर शर्मा ने अंचल प्रशासन से अविलंब मुआवजा देने की मांग की. बीडीओ सतीश कुमार ने बताया सूचना मिली है मामले की जांच करवाई जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >