गोगरी. थाना क्षेत्र के शिशवा स्थित ठाकुरबाड़ी परिसर में शनिवार को ग्रामीण बैंक फुदकीचक शाखा द्वारा समझौता शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में ग्राहकों को एकमुश्त समझौता, केसीसी उत्थान, केसीसी नवीनीकरण, केसीसी इनहेंसमेंट स्कीम की जानकारी ग्राहकों को दी गयी. ताकि ग्राहक कानूनी कार्रवाई से बच सके. प्रधान कार्यालय के मुख्य प्रबंधक राकेश कुमार, बेगूसराय के क्षेत्रीय प्रबंधक कुंज बिहारी कुमार, शाखा प्रबंधक अमित मिश्रा, रिकवरी अधिकारी अमित कुमार एवं अंकित कुमार मौजूद थे. मुख्य प्रबंधक राकेश कुमार ने कहा कि जिन ऋणियों के विरुद्ध बॉडी वारंट निर्गत हो चूका है. उनकी जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी. कहा कि सभी ऋणधारी शाखा में जाकर राशि जमा कर अपना ऋण चुकता करा लें.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
