Khagaria: गोगरी में नाबालिग लड़की का अपहरण, मामला दर्ज

परिजनों ने भागलपुर निवासी एक युवक पर शादी की नीयत से अपहरण करने का आरोप लगाया है. इस संबंध में अपहृत की मां पूजा देवी द्वारा गोगरी थाना में लिखित आवेदन दिया गया, जिसके आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है.

खगड़िया (गोगरी) रणवीर झा की रिपोर्ट:

खगड़िया: गोगरी थाना क्षेत्र के मथुरापुर गांव से एक 14 वर्षीय नाबालिग लड़की के अपहरण का मामला सामने आया है. परिजनों ने भागलपुर निवासी एक युवक पर शादी की नीयत से अपहरण करने का आरोप लगाया है.

इस संबंध में अपहृत की मां पूजा देवी द्वारा गोगरी थाना में लिखित आवेदन दिया गया, जिसके आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. आवेदन में बताया गया है कि भागलपुर निवासी सूरज कुमार ने उनकी पुत्री का अपहरण किया है.

पीड़िता की मां के अनुसार आरोपी युवक की बहन का ससुराल मथुरापुर में है, जो पीड़िता के पड़ोस में पड़ता है. इसी कारण सूरज कुमार का वहां आना-जाना लगा रहता था. आरोप है कि इसी दौरान वह घर के पिछले दरवाजे से नाबालिग को लेकर फरार हो गया.

इधर, गोगरी थानाध्यक्ष अरबिंद कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है. उन्होंने कहा कि नाबालिग को जल्द से जल्द बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >