बेलदौर. थाना क्षेत्र के इतमादी पंचायत के बारूण गांव में खेलने के दौरान फिसलकर कोसी नदी में डूबने से ढाई वर्षीय बच्ची की मौत हो गयी. एकलौती पुत्री के मौत से परिजनों में चीत्कार मची हुई है. घटना शनिवार सुबह बारूण गांव के कोसी नदी किनारे हुई है. मृतक बच्ची की पहचान बारूण गांव निवासी सुलेन्द्र उर्फ सोलो सिंह की इकलौती पुत्री ढाई वर्षीय स्वाति कुमारी के रूप में हुई. पुलिस शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
