अलग-अलग जगहों पर सड़क दुर्घटना में पांच लोग घायल

थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों पर हुई सड़क दुघर्टना में पांच लोगों के घायल हो गये. घटना मंगलवार को एनएच 107 व पीडब्ल्यूडी सड़क पर घटित हुई.

बेलदौर. थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों पर हुई सड़क दुघर्टना में पांच लोगों के घायल हो गये. घटना मंगलवार को एनएच 107 व पीडब्ल्यूडी सड़क पर घटित हुई. वही घायलावस्था में आसपास के लोगों ने उसे ईलाज के पीएचसी में भर्ती कराया. वहीं पीएचसी के चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर स्थिति बेहतर होने पर उसे छुट्टी दे दी. जानकारी के मुताबिक, बेलदौर बोबिल पीडब्ल्यूडी पथ के बाबा फुलेश्वरनाथ मंदिर समीप हुई सड़क दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गए. घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि नपं के फरेबा बासा गांव निवासी रविन्द्र मंडल अपने ई रिक्शा से पीएचसी से बंध्याकरण करवा कर घर काशनगर थाना क्षेत्र के मौड़ा गांव लौट रहे मरीज, उसके सास व बच्चे को लेकर जा रहे थे. इसी दौरान उक्त घटनास्थल पर पीछे से बैक कर रहे एक ट्रैक्टर के टेलर से उक्त ई रिक्शा में ठोकर लग गयी. जिससे ई रिक्शा पर सवार मौड़ा गांव निवासी ज्ञानचंद महतो के पुत्र राजकुमार महतों के 25 वर्षीय पत्नी गुड़िया देवी, मां मानकी देवी व एक छोटा बच्चा घायल हो गया. दूसरी सड़क दुघर्टना एनएच 107 माली गांव के शिव मंदिर के निकट की बताई जा रही है. इस घटना में एक सीएनजी ऑटो दुर्घटना का शिकार हो गया व उस पर सवार दो लोग घायल हो गए. घायलों की पहचान बेला नौबाद पंचायत के वार्ड नंबर आठ निवासी भरत तांती के 18 वर्षीय पुत्र अन्नु व उसका भतीजा बीरबल कुमार के 13 वर्षीय पुत्र गौतम कुमार के रूप में की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >