चार वारंटी समेत पांच गिरफ्तार

पुलिस ने शनिवार को चार वारंटी समेत पांच आरोपित को गिरफ्तार करने में सफलता पायी है.

चौथम. पुलिस ने शनिवार को चार वारंटी समेत पांच आरोपित को गिरफ्तार करने में सफलता पायी है. गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर धुतौली पंचायत के ब्रह्मा गांव निवासी उदित यादव के पुत्र लाल बहादुर यादव, जगदीश यादव के पुत्र रमेश यादव, रघुनाथ यादव के पुत्र कपिल देव यादव हरदिया गांव निवासी जगदेव पासवान के पुत्र रविंद्र पासवान सहित हरदिया गांव निवासी कांड संख्या 286/ 23 के आरोपित बलराम यादव के पुत्र आशीष कुमार को गिरफ्तार कर लाया गया. जहां से पांचों आरोपितों को आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायिक हिरासत भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >