बेलदौर. थाना क्षेत्र के चौढली गांव में शार्ट सर्किट से लगी आग में एक घर जलकर राख हो गया. घटना शुक्रवार के सुबह की बताई जा रही है. जानकारी के मुताबिक शार्ट सर्किट से निकली चिंगारी अचानक आग की तेज लपटों में तब्दील होकर चौढली गांव निवासी चंद्रशेखर कुमार के चदरा फूस के घर को अपनी आगोश में ले लिया. वही आग की उठती भीषण लपटों को देख आसपास के लोगों ने आनन-फानन बिजली कटवाकर कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया. लेकिन तब-तक अग्नि पीड़ित का एक घर समेत सभी आवश्यक सामग्री जलकर राख हो चुका था. सूचना पर पैक्स अध्यक्ष विजय भगत ,विधानंद भगत समेत आसपास के लोग अग्नि पीड़ित के घर पहुंचकर ढांढस बंधाते सीओ को घटना की जानकारी देते हुए मुआवजा दिलाने की मांग की.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
