सेक्स रैकेट संचालन मामले में रेस्ट हाउस के मालिक पिता-पुत्र समेत 3 पर प्राथमिकी दर्ज

खगड़िया के महेशखूंट में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ होने के बाद पुलिस ने मौर्या रेस्ट हाउस के मालिक पिता-पुत्र सहित तीन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है. गोगरी एसडीपीओ के निर्देश पर शनिवार को तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

गोगरी/महेशखूंट (खगड़िया) से रणवीर झा की रिपोर्ट. गोगरी प्रखंड के महेशखूंट आसाम रोड चौराहा के समीप संचालित ‘मौर्या रेस्ट हाउस’ में हुए सेक्स रैकेट भंडाफोड़ मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. इस मामले में रेस्ट हाउस के मालिक पिता-पुत्र और एक अन्य युवक समेत तीन लोगों पर महेशखूंट थाना में कांड संख्या 83/2026 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. गोगरी एसडीपीओ साक्षी कुमारी के निर्देश पर शनिवार को तीनों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

थानाध्यक्ष के बयान पर दर्ज हुई एफआईआर

महेशखूंट थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार के लिखित आवेदन पर दर्ज की गई प्राथमिकी में निम्नलिखित लोगों को नामजद अभियुक्त बनाते हुए गिरफ्तार किया गया है:

  • सुरेन्द्र चौरसिया (संचालक, निवासी: महेशखूंट)
  • मुरलीधर (पुत्र, संचालक, निवासी: महेशखूंट)
  • आदर्श राज (पिता: शंकर दास, निवासी: कर्ना वार्ड 12, थाना: परबत्ता)

शुक्रवार की शाम हुई थी छापेमारी

उल्लेखनीय है कि बीते शुक्रवार की शाम गोगरी एसडीपीओ साक्षी कुमारी के नेतृत्व में गोगरी और महेशखूंट पुलिस ने संयुक्त रूप से मौर्या रेस्ट हाउस में छापेमारी की थी. पुलिस को सूचना मिली थी कि इस रेस्ट हाउस में पिछले कई वर्षों से अवैध देह व्यापार का धंधा फल-फूल रहा था. छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से कई युवक, युवतियों और महिलाओं को हिरासत में लिया था. पुलिस सभी को कस्टडी में लेकर महेशखूंट थाना आई, जहां उनसे गहन पूछताछ की गई.

धंधे में संलिप्त थे मकान मालिक

पुलिस की इस अचानक हुई कार्रवाई से महेशखूंट इलाके में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया था. जांच में यह बात सामने आई है कि जिस दो मंजिला मकान में यह अनैतिक धंधा चल रहा था, उसके गृहस्वामी (पिता-पुत्र) खुद इस रैकेट के संचालन में पूरी तरह संलिप्त थे. पुलिस ने इनके खिलाफ पुख्ता सबूत मिलने के बाद जेल भेजने की कार्रवाई पूरी की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divyanshu Prashant

Divyanshu Prashant is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >