महेशखूंट. थाना क्षेत्र के इंग्लिश टोला निवासी स्व. शिवराम की पत्नी पूनम देवी ने मारपीट मामले में प्राथमिकी दर्ज करायी. थाना में आवेदन देकर कहा कि बीते 14 जनवरी को स्व. कमलेश्वरी राम के पुत्र अमल राम पुत्र राहुल कुमार, अंकित कुमार, पुतुल कुमार, पत्नी सुनीता देवी व पुत्री गुंजा देवी ने मारपीट की है. थाना अध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
