हथियार के साथ घर घुसकर किशोरी के साथ बलात्कार का प्रयास मामले में प्राथमिकी

खून बहने लगा और वह जख्मी होकर जमीन पर गिर गयी.

गोगरी. थाना क्षेत्र के गोगरी लक्ष्मीनगर में किशोरी के साथ हथियार के बल पर बलात्कार करने का प्रयास मामले में चार नामजद व पांच अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है. थाना में कांड संख्या 01/26 दर्ज किया गया. मामले में गोगरी पुलिस अब जांच में जुट गई है. घटना के बाद उक्त किशोरी को गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल में लाया गया. किशोरी की प्राथमिक उपचार बाद स्थिति को गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर किया गया. जहां स्थिति नाजुक बनी हुई है. घटना के बारे में घायल पीड़िता के मामा ने आवेदन देकर बताया कि बीते 31 दिसंबर 2025 समय शाम 6 बजे छोटेलाल उर्फ छोटू व बिट्टू कुमार पिता विजय साह, विजय साह, निकिता कुमारी पति बिट्टू कुमार सभी अवैध हथियार के साथ घर में घूस गया. भगनी को गलत नियत से हाथ पकडकर उसके साथ बलात्कार करने के उद्देश्य से कपड़ा सलवार खींचने लगा. हल्ला करने पर पिस्टल का भय दिखाते हुए बलात्कार करने का प्रयास छोटेलाल कुमार एवं बिट्टू करने लगा. बीच बचाव करने पीड़िता के पिता आये तब जान मारने के नियत से धारदार दबिया से छोटेलाल ने पीड़ित किशोरी के सिर पर हमला कर दिया. जिसके कारण सिर फट गया. खून बहने लगा और वह जख्मी होकर जमीन पर गिर गयी. वहीं पीड़िता पिता के साथ भी नामजद बिट्टू कुमार जान मारने के नियत से पिस्टल के बट से सिर पर मारा. सिर फट गया. जख्मी हो गया. नामजद विजय साह ने चाकू से आवेदक के भतीजा को मारा जिससे उसका अंगूली कट गया. नामजद निकिता ने पीड़िता भगनी के गले से सोने का लॉकेट कीमत 20 हजार रुपये ले लिया. वर्णित नामजदों ने हथियार का भय दिखाकर गाली देते हुए बोला साले गांव में रहना है तो जैसा कहते हैं वैसा करो. जो कहते है व सुनो सालाना एक लाख रुपये रंगदारी टैक्स जमा करो. हल्ला होने पर आस पास के लोग आये तब मेरी भगनी को अनुमंडलीय अस्पताल गोगरी लाया गया. जहां प्राथमिक उपचार कर गंभीर स्थिति देखते हुए सदर अस्पताल रेफर किया गया. जहां मेरी भगनी जीवन और मौत से जूझ रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >