बिना अनुमति प्रदर्शन करना कांग्रेस नेताओं को पड़ा भारी, सात नामजद समेत अन्य पर दर्ज हुई प्राथमिकी

Khagaria News : खगड़िया शहर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन अब FIR का रूप ले चुका है. बिना सक्षम प्राधिकार की अनुमति के धरना देने के आरोप में सात नेताओं को नामजद किया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Khagaria News : खगड़िया शहर के राजेंद्र चौक पर बीते शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अयोध्या में चढ़ावे की कथित चोरी के विरोध में धरना-प्रदर्शन किया था. प्रशासन का आरोप है कि यह प्रदर्शन बिना सक्षम प्राधिकार की अनुमति के आयोजित किया गया, जिससे निर्धारित नियमों का उल्लंघन हुआ.

सात नेताओं को किया गया नामजद

सदर अंचलाधिकारी (सीओ) पुनीत कौशल ने नगर थाना में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है. दर्ज एफआईआर में कांग्रेस जिलाध्यक्ष चंदन यादव, कुमार पप्पू रंजन, प्रणेश कुमार, प्रशांत कुमार, अर्जुन यादव, खतीबउर रहमान और सुभाष रत्न को नामजद किया गया है. इसके अलावा अन्य अज्ञात लोगों को भी आरोपित बनाया गया है.

बिना अनुमति धरना देने का आरोप

सीओ ने अपने आवेदन में कहा है कि संबंधित लोगों ने सक्षम प्राधिकार से विधिवत अनुमति लिए बिना धरना-प्रदर्शन आयोजित किया. प्रशासनिक अभिलेखों के अनुसार प्रदर्शन के लिए पूर्व अनुमति प्राप्त नहीं की गई थी, जबकि ऐसे आयोजनों के लिए निर्धारित प्रक्रिया का पालन आवश्यक है.

निर्देश के बावजूद जारी रखा प्रदर्शन

आवेदन में यह भी उल्लेख किया गया है कि मौके पर मौजूद प्रशासनिक पदाधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को धरना समाप्त करने और निर्धारित नियमों का पालन करने के लिए समझाया तथा निर्देश दिया. इसके बावजूद प्रदर्शनकारी धरना जारी रखे रहे और प्रशासनिक निर्देशों का पालन नहीं किया.

पुलिस कर रही मामले की जांच

नगर थाना पुलिस ने सदर अंचलाधिकारी के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि मामले के सभी तथ्यों की जांच के बाद नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रणवीर कुमार

रणवीर कुमार प्रिंट माध्यम में 13 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. गोगरी (खगड़िया) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >