डायन का आरोप लगाने से उत्पन्न विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट,एक महिला घायल

थानाध्यक्ष को लिखित आवेदन देकर मामले से अवगत कराते आवश्यक कारवाई की मांग की है

बेलदौर. थाना क्षेत्र के माही नाथ नगर पंचायत के गोगी गांव में डायन का आरोप लगाने से उपजे विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना घटित हुई. उक्त मारपीट की घटना में 35 वर्षीय महिला के घायल हो गयी. वही आनन फानन परिजनों ने इलाज के लिए उसे पीएचसी में भर्ती कराया. जबकि पीएचसी के चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर स्थिति बेहतर होने पर उसे छुट्टी दे दी. घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि महिनाथ नगर पंचायत के गोगी गांव में निवासी चंदन कुमार के 35 वर्षीय पत्नी किरण देवी को आरोपित पक्ष के लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया. इस संबंध में पीड़ित महिला किरण देवी ने थानाध्यक्ष को लिखित आवेदन देकर मामले से अवगत कराते आवश्यक कारवाई की मांग की है. पीड़िता के मुताबिक परोस के ही लोगों ने डायन का आरोप लगाया वही इसका विरोध करने पर घर जाने के दौरान आरोपित पक्ष के लोगों ने शुक्रवार की पूर्वाह्न करीब 10 बजे रास्ते में ही रोककर मारपीट कर घायल कर दिया. वही परिजनों के सूचना पर टोल फ्री नंबर 112 पुलिस घटनास्थल पहुंचकर मामले की छानबीन कर आवश्यक कारवाई में जुट गए. इस संबंध में थाना अध्यक्ष परशुराम सिंह ने बताया कि पीड़िता के शिकायत को गंभीरता से लेते पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >