दो पक्षों के बीच मारपीट, आधा दर्जन लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज

Khagaria News:गोगरी के आश्रम टोला में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में कई लोग घायल हो गए. पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की.

गोगरी. थाना क्षेत्र की इटहरी पंचायत स्थित आश्रम टोला में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में कई लोग घायल हो गए. घटना के बाद दोनों पक्षों ने थाना में आवेदन देकर एक-दूसरे पर आरोप लगाए हैं. पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

रंगदारी मांगने और मारपीट का आरोप

प्रथम पक्ष की ओर से आश्रम टोला निवासी नागो पटेल की पत्नी मीरा देवी ने थाना में आवेदन देकर आरोप लगाया कि उनका छोटा बेटा घर के पास मक्का का बोरा लोड कर रहा था. इसी दौरान गांव के विजय पटेल, धनराज पटेल, उदय पटेल और ब्रजेश पटेल ने उनके पुत्र अन्नू कुमार के साथ मारपीट शुरू कर दी. आरोप है कि आरोपितों ने 500 रुपये की रंगदारी की मांग की और विरोध करने पर बुरी तरह मारपीट कर घायल कर दिया. पुलिस ने मीरा देवी के आवेदन पर चार नामजद आरोपितों के विरुद्ध कांड संख्या 179/26 दर्ज किया है.

दूसरे पक्ष ने घर में घुसकर मारपीट का लगाया आरोप

वहीं दूसरे पक्ष की ओर से आश्रम टोला निवासी उदय पटेल के पुत्र धनराज कुमार ने थाना में आवेदन देकर आरोप लगाया कि वे अपने परिवार के साथ घर में बैठे थे. इसी दौरान आश्रम दियारा निवासी नागो पटेल, मन्नू पटेल और अन्नू पटेल घर में घुस आए तथा गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे. इस मामले में पुलिस ने कांड संख्या 181/26 दर्ज किया है.

पुलिस कर रही मामले की जांच

थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों पक्षों के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. मामले की जांच की जा रही है तथा जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amit kumar sinh

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >