परबत्ता में 20 किसानों को बनाया गया सब्जी उत्पादक समिति का सदस्य

परबत्ता प्रखंड प्राथमिक सब्जी उत्पादक सहकारी समिति के अध्यक्ष गुंजन कुमारी सहित सैकड़ों किसानों ने भाग लिया.

परबत्ता में सब्जी उत्पादक किसानों के बीच चलाया गया जागरूकता अभियान …………… बिहार राज्य सब्जी प्रसंस्करण एवं विपणन सहकारी फेडरेशन के बैनर तले कार्यक्रम का हुआ आयोजन …………. सब्जी संघ के प्रमंडलीय अध्यक्ष ने कहा सब्जी उत्पादन से किसानों की होगी आय दोगुनी परबत्ता. सहकारिता विभाग द्वारा परबत्ता प्रखंड के पंचायत भवन में रविवार को सदस्यता सह सहकारी जागरूकता अभियान चलाया गया. जिसमें दर्जनों किसानों ने भाग लिया. बिहार राज्य सब्जी प्रसंस्करण एवं विपणन सहकारी फेडरेशन के बैनर तले किसानों को जागरूक किया गया. जागरूकता शिविर में भाग ले रहे मुंगेर संघ के प्रमंडलीय अध्यक्ष राकेश कुमार के उपस्थिति में 20 किसानों को सब्जी उत्पादक समिति का सदस्य बनाया गया. जिसमें अखलेश्वर दास, मोती लाल यादव, अरुण दास, रणवीर दास, विजय दास, सुनील यादव, नीतीश कुमार, सदानंद यादव, सुबोध यादव, नवीन कुमार, विपिन यादव, प्रमोद यादव, विनोद यादव, गुड्डु यादव, पवन यादव, हरिचंद्र यादव, अरुण यादव, अरविंद यादव, विनोद यादव, रवीन यादव तथा सुबोध यादव को सदस्य बनाया गया. विशिष्ट अतिथि प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी पवन कुमार सिंह मौजूद थे. परबत्ता प्रखंड प्राथमिक सब्जी उत्पादक सहकारी समिति के अध्यक्ष गुंजन कुमारी सहित सैकड़ों किसानों ने भाग लिया. वहीं संघ के प्रमंडलीय अध्यक्ष ने कहा कि सदस्य किसानों को सब्जियां सीधे समिति में बेचने की सुविधा मिलेगी. सब्जी उत्पादकों एवं उत्पाद को उचित मूल्य मिलेगा. इधर, ग्राहकों को उचित मूल्य पर ताजा सब्जी खाने के लिए मिलेगा. वेजफेज द्वारा ग्रेडिंग, शॉटिंग, भंडारण, कोल्ड स्टोरेज, परिवहन सहयोग की सुविधा मिलेगी. ताकि पीवीसीएस से मंडी, खरीद केंद्र तक सुगम व्यवस्था हो सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >