मवि कोरचक्का के शिक्षक को दी गई विदाई

मौके पर सेवानिवृत शारीरिक शिक्षक आलोक कुमार सिंह को चादर, पुस्तक, बुके और माला पहनाकर सम्मानित किया गया

परबत्ता. प्रखंड के मध्य विद्यालय कोरचक्का के शारीरिक शिक्षक आलोक कुमार सिंह को गुरुवार को विद्यालय परिवार की ओर से समारोह आयोजित कर विदाई दी गयी. मौके पर सेवानिवृत शारीरिक शिक्षक आलोक कुमार सिंह को चादर, पुस्तक, बुके और माला पहनाकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जदयू नेता सुनील कुमार, सौढ उत्तरी पंचायत के पूर्व मुखिया पृथ्वीसिंह थे. कार्यक्रम का मंच संचालन सिद्धार्थ कुमार ने किया. प्रधानाध्यापक संजय कुमार पासवान, कृष्णकांत सिंह और फुलकांत ठाकुर ने कहा कि आलोक कुमार सिंह अच्छे स्वभाव के और मिलनसार व्यक्ति थे. जबतक अपने पद पर रहे तबतक विद्यालय परिवार और विद्यालय के बच्चों से बेहद लगाव था. इस दौरान शिक्षक,मंजरी कुमारी, शालिनी देवी, विद्याभूषण कुमार, अनिता कुमारी, मनोज कुमार पासवान, दीपक कुमार, लालचंद्र मंडल, अनिकेत कुमार, नुसरत नाज पिंकी कुमारी वेदव्यास कुमार, श्यामकिशोर यादव, कमलकिशोर गुप्ता , अब्दुल रहमान सरफराज आलम घनश्याम कुमार, श्यामनंदन चौधरी, रंजन भारती दिलीप कुमार, अनिकेत कुमार, वेदव्यास कुमार, श्यामकिशोर यादव, कमलकिशोर गुप्ता, दिलीप कुमार, अब्दुल रहमान, घनश्याम कुमार, पंकज कुमार पासवान, प्रभाकर कुमार तथा दर्जनों छात्र छात्राएं मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >