सेवानिवृत सहायक शिक्षक को दी गयी विदाई

सम्मान समारोह में स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया

खगड़िया. सदर प्रखंड के रसौंक पंचायत के मध्य विद्यालय नवटोलिया के सहायक शिक्षक प्रदीप कुमार प्रभाकर शनिवार को सेवानिवृत हो गए. सेवानिवृत होने के उपलक्ष में विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया. सम्मान समारोह में स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया. कार्यक्रम में स्कूली छात्र छात्राओं द्वारा प्रस्तुतियों में अनुशासन, रचनात्मकता व शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन की स्पष्ट झलक देखने को मिली. शिक्षकों ने सेवानिवृत शिक्षक प्रदीप कुमार प्रभाकर को शिक्षा के क्षेत्र में उनके निष्ठावान, ईमानदार व दूरदर्शी योगदान के लिए अंगवस्त्र व बुके भेंटकर सम्मानित किया. प्रधानाध्यापक गणेश कुमार मंडल ने सेवानिवृत श्री प्रभाकर के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके सुखद, दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की. उन्होंने कहा कि श्री प्रभाकर बीते 17 सालों से स्कूल में सेवा दे रहे थे. मौके पर शिक्षक राजेश कुमार, संजीव कुमार, चितरंजन कुमार, मो. अनवर हुसैन, मो. डिलशाद, सौरव सिंह, कुमारी रूबी रानी, याशमीन प्रवीण, प्रगति द्धवेदी, रीमी कुमारी, तलात बानो, शहीता शहनाज, सीतारा खातून, भीसीसी अध्यक्ष बिपिन कुमार, सचिव रेशमी देवी, सीएस उच्च विद्यालय माड़र के प्रधानाध्यापक आनन्द कुमार, शिक्षक विरेन्द्र कुमार, संजीव कुमार, वर्षा रानी, मो.फारूख, बुलबुल कान्त ठाकुर, दिवाकर कुमार, विनिता कुमारी,मौली राज, युगल किशोर सहित सैकड़ों छात्र छात्राएं सहित अभिभावक मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >