भूमि विवाद के 12 मामले में से सात का हुआ निष्पादन

जनता दरबार में शनिवार को विभिन्न पंचायत से 10 आवेदन प्राप्त हुए. इसके आलावे दो पुराने मामले की भी सुनवाई की गई

चौथम. थाना परिसर में शनिवार को भूमि विवाद के निष्पादन को लेकर सीओ रवि राज की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया. मौके पर थानाध्यक्ष सत्यव्रत सिंह आदि मौजूद थे. जनता दरबार में शनिवार को विभिन्न पंचायत से 10 आवेदन प्राप्त हुए. इसके आलावे दो पुराने मामले की भी सुनवाई की गई. सीओ रवि राज ने बताया कि 12 मामले पर सुनवाई की गई. जिसमें सात मामले का निष्पादन दोनों पक्षों की मौजूदगी में कर दी गई. बाकी पांच मामले की सुनवाई अगली तिथि को की जाएगी. निष्पादित मामले में दोनों पक्षों को आवश्यक निर्देश भी दिए गए हैं. मौके पर कई फरियादी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >