64 भूमिहीन परिवारों के बीच विधायक ने किया बंदोबस्ती पर्चा वितरित, लाभान्वितों में खुशी

वासभूमि की आस में सपने संजोए लाभुकों को पर्चा मिलते ही खुशी से झूम उठे

बेलदौर. प्रखंड कार्यालय परिसर के आईटी भवन सभागार में बुधवार को 64 बासविहीन परिवारों के बीच बंदोबस्ती पर्चा दिया गया. वासभूमि की आस में सपने संजोए लाभुकों को पर्चा मिलते ही खुशी से झूम उठे. बताया जाता है कि अभियान बसेरा के तहत बासविहीन परिवारों के बीच चिह्नित सरकारी जमीन का बंदोबस्ती पर्चा दिया गया. बताया जाता है कि पचौत पंचायत के 14, दिघौन पंचायत के 32 एवं कैंजरी ग्वास के 18 भूमिहीन परिवारों को बंदोबस्ती पर्चा देकर उनके दशकों से अपनी जमीन के सपने को साकार किया. स्थानीय विधायक पन्नालाल सिंह पटेल, सीओ अमित कुमार एवं आरओ सत्यनारायण झा ने पर्चा वितरित कर भूखंड के स्वामित्व का अधिकार सौंपा. विधायक श्री पटेल एवं सीओ अमित कुमार ने पर्चा धारियों को आयोग द्वारा पारदर्शी तरीके से आगामी विधानसभा चुनाव संपन्न कराने को लेकर करवाये जा रहे विशेष मतदाता पुनरीक्षण कार्य को लेकर जागरूक किया. बताया कि संबंधित बीएलओ घर घर जाकर 18 वर्ष की उम्र पूरी कर चुके युवा समेत छुटे हुए लोगों का नाम जोड़ने, मृत एवं पलायित लोगों का नाम विलोपित करने के गणना प्रपत्र प्रारूप तैयार कर रहे हैं. इन्होंने जनप्रतिनिधियों से आवश्यक सहयोग करने की अपील किया. बताया गया कि अब तक अलग-अलग शिविर में 276 लोगों के बीच बंदोबस्ती पर्चा वितरित किया जा चुका है. मौके पचौत के राजस्व कर्मी विनोद कुमार, दिघौन के राजस्व कर्मी प्रवीण कुमार बंटी एवं कैंजरी के गुड्डू कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >