बेलदौर प्रखंड जदयू कार्यकारिणी की बैठक में संगठन की मजबूती कर दिया बल

बैठक की अध्यक्षता जदयू प्रखंड अध्यक्ष संजय सिंह कुशवाहा तथा मंच संचालन युवा जदयू के प्रखंड अध्यक्ष ऋषभ कुमार ने किया

बेलदौर. प्रखंड जदयू कार्यकारिणी कमेटी की बैठक मंगलवार को हुई. संवाद कार्यक्रम बेलदौर प्रखंड मुख्यालय के तिलाठी स्थित जदयू कार्यालय में हुई. बैठक में जदयू जिला अध्यक्ष बबलू कुमार मंडल, जिला उपाध्यक्ष नूतन सिंह पटेल, जदयू के जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री, अति-पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव उमेश सिंह पटेल, जिला महासचिव सह बेलदौर प्रखंड प्रभारी मो. नासीर इकबाल एवं जिला महासचिव राजीव रंजन का स्थानीय जदयू के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा अंग वस्त्र, माला एवं बुके से भव्य स्वागत किया गया. बैठक की अध्यक्षता जदयू प्रखंड अध्यक्ष संजय सिंह कुशवाहा तथा मंच संचालन युवा जदयू के प्रखंड अध्यक्ष ऋषभ कुमार ने किया. जिला अध्यक्ष श्री मंडल ने उपस्थित सभी प्रखंड अध्यक्ष सहित कार्यकारिणी कमेटी के पदाधिकारियों व पंचायत अध्यक्षों से पार्टी संगठन को और मजबूत व धारदार बनाने के लिए संगठन का पुनर्गठन करने का टास्क दिया. उन्होंने कहा कि पंचायत और बूथ स्तर पर हम व हमारी पार्टी मजबूत रहेगी. तो हम निश्चित ही आगामी वर्ष 2025 में एक बार फिर से नीतीश कुमार के हाथों बिहार की सत्ता का बागडोर मिलेगा. मौके पर तकनीकी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष विनय सिंह, रोशन कुशवाहा, विधायक प्रतिनिधि विजय कुमार, मो जुबेर आलम, श्रवण चौधरी, भिखारी सदा, किशोर कुमार, राजकिशोर सिंह, सुरेश सिंह, जवाहर सिंह, बिजली शर्मा, प्रवीण कुमार, मनोरंजन शर्मा, अखिलेश सिंह, उपेंद्र सिंह, चक्रधर सिंह, मिथलेश कुमार, विनोद पासवान, मनोज मंडल, अर्जुन मुखिया, कैलाश मंडल एवं पुरन सिंह आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >