सोनवर्षा में अज्ञात वाहन के ठोकर से बुजुर्ग महिला की मौत

थाना क्षेत्र के पूर्वी बौरने पंचायत के एनएच 107 सोनवर्षा घाट एवं डुमरी पुल के बीच अज्ञात वाहन के ठोकर से बुजुर्ग महिला की मौत हो गयी

फोटो-05 कैप्सन-शव का पंचनामा बनाते पुलिस. चौथम. थाना क्षेत्र के पूर्वी बौरने पंचायत के एनएच 107 सोनवर्षा घाट एवं डुमरी पुल के बीच अज्ञात वाहन के ठोकर से बुजुर्ग महिला की मौत हो गई. पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. घटना मंगवार दोपहर की बतायी जा रही है. मृतक महिला की पहचान पौरा ओपी के सहरौन गांव निवासी राजो सिंह की 70 वर्षीय पत्नी चनिया देवी के रूप में हुई है. बताया जाता है कि महिला गांव के ही युवक अंकुश कुमार व बंटी कुमार के साथ न्यायालय गई थी. न्यायालय से वापस घर लौटने के दौरान बुजुर्ग महिला पानी पीने सोनवर्षा घाट के समीप ऑटो से उतर गयी. इसी दौरान अज्ञात वाहन बुजुर्ग महिला को ठोकर मार दिया. महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी. घटना के बाद बुजुर्ग महिला के साथ गए युवक भी मौके से फरार हो गया. स्थानीय लोगों ने जख्मी महिला को इलाज के लिए ले जाया जा रहा था. रास्ते में ही बुजुर्ग महिला की मौत हो गयी. लोगों ने घटना की जानकारी 112 पुलिस को दी. एएसआई अभिमन्यु कुमार पुलिस बल के साथ घटना स्थल पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर थाना पहुंचाया. थानाध्यक्ष सत्यव्रत सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है. जबकि अज्ञात वाहन व चालक का पता लगाया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >