मुख्यमंत्री बिहार दर्शन योजना के तहत छात्र-छात्राओं काे कराया गया शैक्षणिक भ्रमण

मुख्यमंत्री बिहार दर्शन योजना के अंतर्गत कन्या मध्य विद्यालय हरिपुर के छात्र-छात्राओं को शैक्षणिक भ्रमण को लेकर मंगलवार को ऐतिहासिक एवं दर्शनीय स्थलों की नगरी मुंगेर के लिए रवाना किया गया.

अलौली. मुख्यमंत्री बिहार दर्शन योजना के अंतर्गत कन्या मध्य विद्यालय हरिपुर के छात्र-छात्राओं को शैक्षणिक भ्रमण को लेकर मंगलवार को ऐतिहासिक एवं दर्शनीय स्थलों की नगरी मुंगेर के लिए रवाना किया गया. इस अवसर पर विद्यालय परिसर में उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला. कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों और शिक्षकों ने छात्र-छात्राओं को सुरक्षित यात्रा, अनुशासन एवं अध्ययनात्मक अनुभव के महत्व पर मार्गदर्शन दिया. योजना का उद्देश्य विद्यार्थियों को राज्य की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और भौगोलिक विरासत से प्रत्यक्ष रूप से परिचित कराना है, ताकि उनका सर्वांगीण बौद्धिक विकास हो सके. इस दौरान मौके पर मुखिया अनिल कुमार शर्मा, विद्यालय प्रधानाध्यापक गजेंद्र प्रसाद यादव, शिक्षक रजनीश कुमार एवं शिक्षिका पूनम कुमारी मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >