चौथम. प्रखंड मुख्यालय स्थित आईटी भवन परिसर से सोमवार को भूकंप सुरक्षा पखवाड़ा रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया. चौथम बीडीओ रणजीत कुमार सिंह और सीओ रविराज सहित अन्य अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर वाहन को रवाना किया. यह रथ चौथम प्रखंड की सभी पंचायतों का भ्रमण कर लोगों को जागरूक करेगी. इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को भूकंप से बचाव और आपदा न्यूनीकरण के प्रति जागरूक करना है. मालूम हो कि सरकार 15 से 28 जनवरी तक भूकंप सुरक्षा पखवाड़ा मना रही है. बीडीओ रणजीत कुमार सिंह ने बताया कि इस पहल से लोग भूकंप से बचाव के लिए सजग रहेंगे. और आपदा के समय अपना बचाव कर सकेंगे. इस अवसर पर चौथम बीडीओ रणजीत कुमार सिंह, सीओ रविराज, पंचायती राज पदाधिकारी प्रमथ मयंक, बीएओ सरयुग रविदास, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी नितेश कुमार सहित सभी अधिकारी और कर्मी मौजूद रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
