कम उम्र में विवाह से बच्चों की पढ़ाई छूट जाती व टूट जाते सपने

प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय बिठला में बस्ता रहित व सुरक्षित शनिवार के अवसर पर बाल विवाह के विरुद्ध जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया

परबत्ता प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय बिठला में बस्ता रहित व सुरक्षित शनिवार के अवसर पर बाल विवाह के विरुद्ध जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस अवसर पर प्रिंस कुमार ने पाइप व बैलून से आकर्षक हार्न (मॉडल) तैयार कर रैली निकाली व बाल विवाह, ना बाबा ना के नारे लगाए. बच्चों ने पोस्टर और स्लोगन के माध्यम से समाज को यह संदेश दिया कि बाल विवाह एक अभिशाप है, जिससे बच्चों के भविष्य, शिक्षा और स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर पड़ता है. कार्यक्रम के दौरान शिक्षक मोहम्मद रियाजुद्दीन ने छात्र-छात्राओं को बाल विवाह के दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से बताया. शिक्षकों ने कहा कि कम उम्र में विवाह से बच्चों की पढ़ाई छूट जाती है और उनके सपनों पर विराम लग जाता है. जागरूकता रैली विद्यालय परिसर और आसपास के क्षेत्रों में निकाली गई, जिससे अभिभावकों और ग्रामीणों को भी संदेश मिला. अंत में सभी ने शपथ ली कि वे न तो बाल विवाह करेंगे और न ही होने देंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >