मेला सह दंगल के कार्यक्रम स्थल का डीएसपी ने लिया जायजा

मेला सह दंगल के कार्यक्रम स्थल का डीएसपी ने लिया जायजा

बेलदौर. वसंत पंचमी के अवसर पर पिरनगरा में आयोजित दो दिवसीय मेले सह दंगल कार्यक्रम में उमड़ने वाली भीड़ को गंभीरता से लेते डीएसपी ने स्थलीय निरीक्षण किया. डीएसपी साक्षी कुमारी व थानाध्यक्ष अजीत कुमार पुलिस बल के साथ आदर्श इंटर विद्यालय पिरनगरा पहुंचकर मेले एवं दंगल को लेकर कमेटी द्वारा की गयी तैयारी का जायजा लिया. इस दौरान इन्होंने दंगल एवं मेले में उमड़ने वाली दर्शकों की भीड़ की जानकारी लेते प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारी को दिशा-निर्देश दिया, ताकि कार्यक्रम के दौरान शांति व्यवस्था कायम रहे. उन्होंने कमेटी के लोगों को भी एहतियातन सभी आवश्यक तैयारी दुरुस्त रखने की सलाह दी. इसके अलावे इन्होंने रात्रि में आयोजित होने वाली सांस्कृतिक कार्यक्रम की जानकारी लेते मेला कमेटी को शांति व्यवस्था को लेकर अपने वोलेंटियर को मुस्तैद रखने की सलाह दी. मौके पर कमेटी के ब्रजेश कुमार, उत्तम कुमार, इंद्रदेव पासवान,पंसस प्रतिनिधि ब्रजेश कुमार, लखनलाल यादव आदि मौजूद थे

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >