डीएसपी ने दारोगा को पीटा, बिहार पुलिस एसोसिएशन ने डीजीपी से कार्रवाई की मांग

18 अप्रैल को आवेदन देकर आरोप लगाया है कि डीएसपी-01 मुकुल रंजन ने कार्यालय में बुलाकर उनके साथ गाली-गलौज की और थप्पड़-मुक्का से मारपीट किया

खगड़िया. अपर पुलिस अधीक्षक सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मुकुल कुमार रंजन द्वारा पुलिस अवर निरीक्षक के साथ दुर्व्यवहार किये जाने का मामला सामने आया है. डीएसपी पर एसआई ने गाली-गलौज व मारपीट करने का आरोप लगाया है. डीएसपी के दुर्व्यवहार को लेकर बिहार पुलिस एसोसिएशन ने डीजीपी व गृह विभाग बिहार के सचिव को घटना की जानकारी देते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पर कार्रवाई की मांग की है. बिहार पुलिस एसोसिएशन पटना के महामंत्री कपिलेश्वर पासवान ने पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखकर कहा कि एसआई राहुल कुमार ने बीते 18 अप्रैल को आवेदन देकर आरोप लगाया है कि डीएसपी-01 मुकुल रंजन ने कार्यालय में बुलाकर उनके साथ गाली-गलौज की और थप्पड़-मुक्का से मारपीट किया. पीड़ित एसआई ने कहा कि डीएसपी ने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए पुलिस मैनुअल और विभागीय गरिमा की भी अनदेखी किया. एसआई को बिना किसी ठोस कारण के कार्यालय में बुलाकर उनके परिवार को लेकर भी आपत्तिजनक टिप्पणी की गयी. इससे पहले उन्हें ड्यूटी से हटाकर कार्यालय कार्य में लगाया गया था. पीड़ित एसआई ने बताया कि मारपीट के दौरान कार्यालय का सीसीटीवी कैमरा बंद कर दिया गया था. जिसके बाद गाली-गलौज व मारपीट किया गया. बिहार पुलिस एसोसिएशन ने पत्र में कहा कि इस घटना से राज्य के कनिष्ठ पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों में भारी आक्रोश है. संगठन ने डीजीपी से मांग की है कि मामले की गंभीरता से जांच कर संबंधित अधिकारी के खिलाफ विभागीय नियमों के तहत कठोर कार्रवाई की जाय. साथ ही चेतावनी दी गई है कि उचित कार्रवाई नहीं होने पर संगठन नियमों के अनुरूप आगे की रणनीति अपनाने को बाध्य होगा. इधर, अपर पुलिस अधीक्षक मुकुल कुमार रंजन ने कहा कि एस मामले में कोई कमेंट नहीं करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >