तीन दिन के अंदर करें गैस का उठाव नहीं, तो लाभ से रहेंगे वंचित

खगड़िया : केंद्र सरकार ने कोरोना महामारी के संकट की घड़ी में उज्जवला योजना के लाभार्थियों को 3 रिफील गैस की राशि देने की घोषणा की है. जिसमें अप्रैल माह का एक किस्त की राशि उज्जवला उपभोक्ताओं के खाते में भेज दिया गया है. मेसर्स राम सुन्दर ईण्डेन के प्रोपराईटर कुमार भानु प्रताप उर्फ गुड्डु […]

खगड़िया : केंद्र सरकार ने कोरोना महामारी के संकट की घड़ी में उज्जवला योजना के लाभार्थियों को 3 रिफील गैस की राशि देने की घोषणा की है. जिसमें अप्रैल माह का एक किस्त की राशि उज्जवला उपभोक्ताओं के खाते में भेज दिया गया है. मेसर्स राम सुन्दर ईण्डेन के प्रोपराईटर कुमार भानु प्रताप उर्फ गुड्डु पासवान ने बताया कि उज्जवला योजना के लाभार्थी को राशि उनके बैंक खाते में भेज दी गयी है.

उन्होंने कहा कि उसमें से 55 प्रतिशत ही उज्जवला योजना के लाभार्थियों ने गैस लिया. उन्होंने कहा कि इस माह अप्रैल में तीन दिन बचा हुआ है. इसलिए उज्जवला ग्राहकों को जल्द गैस रिफील का बुक कराना चाहिए ताकि उनके घर पर गैस भेजा जा सके. कहा कि जिनके बैंक खाते में राशि भेजा गया है वे उपभोक्ता आगामी तीन दिनों के अंदर गैस अवश्य प्राप्त कर लें. उज्जवला उपभोक्ता इस माह गैस का उठाव नहीं करेंगे उन्हें अगले माह मई का राशि बैंक खाते में नहीं जायेगा.

उन्होंने कहा कि सभी उपभोक्ताओं के घर तक पहुंचाकर रिफिल गैस मुहैया कराया जा रहा है. लेकिन उज्जवला उपभोक्ताओ ने रिफिल गैस के लिए जो मांग या बुकिंग होना चाहिए वो नहीं कर रहे हैं. जबकि केंद्र सरकार द्वारा तीन रिफिल गैस का रुपया अप्रैल, मई एवं जुन तक उज्जवला उपभोक्ताओं के बैंक खाते में भेजेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

Published by: Prabhat Khabar

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >