गुरु गोष्ठी में विद्यालय संचालन व विधि-व्यवस्था पर हुई चर्चा

गुरु गोष्ठी में विद्यालय संचालन व विधि-व्यवस्था पर हुई चर्चा

चौथम. प्रखंड संसाधन केंद्र के सभा हॉल में सोमवार को गुरु गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें प्रखंड क्षेत्र के सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक शामिल हुए. गुरु गोष्ठी में बीडीओ रंजीत कुमार, प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मनोज श्रीवास्तव, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी नितेश कुमार तथा प्रखंड कृषि पदाधिकारी महेश कुमार उपस्थित थे. इस दौरान विद्यालय व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं और उनके समाधान, विद्यालय संचालन तथा विधि-व्यवस्था को लेकर चर्चा की गयी. इस दौरान विद्यालय विकास मद की राशि के आय-व्यय, विद्यालय में रूटीन की उपलब्धता, शिक्षकों की नियमित और समय पर उपस्थिति, पाठ्य पुस्तकों की उपलब्धता, बच्चों के बीच साफ-सफाई, मध्याह्न भोजन (एमडीएम), आइसीटी लैब, छात्रों की परीक्षा, संकुल शिक्षकों की बैठक में भागीदारी तथा बैठक पंजी समर्पित करने जैसे कई बिंदुओं पर चर्चा करते हुए प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिये. मौके पर प्रधानाध्यापक राज किशोर सिंह, महावीर दास, बालकृष्ण कुमार, संजय कुमार सिंह, सुशील कुमार, रंजीत कुमार, मुकेश चंद्रा आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >