प्राथमिकता से खबर लगा देंगे सर फोटो-14 कैप्सन-सीएम को बुके भेंट करते जदयू जिलाध्यक्ष अनुराधा कुमारी. खगड़िया. जनता दल यूनाइटेड की जिलाध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलकर जिले की समस्याओं से अवगत कराया. उन्होंने जिले के सर्वांगीण विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रमुखता से रखा. जिलाध्यक्ष ने सीएम से मुलाकात के दौरान जिले के आधारभूत ढांचे, वित्तीय विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा सड़क सुरक्षा को लेकर चर्चा की. जिलाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री के समक्ष जिले में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं रोजगार के क्षेत्र में विकास कार्यों को और अधिक गति देने की मांग रखी. उन्होंने कहा कि खगड़िया जैसे संभावनाशील जिले में व्यापार एवं कृषि आधारित योजनाओं को बढ़ावा देने के लिए विशेष आर्थिक सहायता की आवश्यकता है, ताकि स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन को मजबूती मिल सके. इस दौरान उन्होंने मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोरकाही रहीमपुर से पसराहा (एनएच-31) के बीच लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं का मुद्दा गंभीरता से उठाया. उन्होंने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि घनी आबादी वाले इस क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहनों के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है. जिससे लोगों की जान जा रही है. उन्होंने वाहन गति सीमा निर्धारित करने सहित आवश्यक सुरक्षा उपाय लागू करने का आग्रह किया. मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि केंद्र सरकार से तकनीकी प्रक्रिया पूर्ण होते ही वहां फोरलेन सड़क निर्माण कार्य शुरू कराया जायेगा. गति सीमा निर्धारण सहित अन्य सुरक्षा उपाय भी लागू किए जाएंगे. जदयू प्रदेश नेत्री नीलम वर्मा, जिला उपाध्यक्ष नूतन सिंह पटेल,जदयू जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री, जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज कुमार पटेल,दीपक सिन्हा, प्रमोद कुमार सिंह, निर्मला कुमारी, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष शहाब उद्दीन, किसान प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष ललित चौधरी, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष चन्देश्वरी राम, सदर प्रखंड अध्यक्ष रामप्रकाश सिंह, बेलदौर अध्यक्ष संजय सिंह कुशवाहा, चौथम प्रखंड अध्यक्ष अशोक राय,नगर परिषद अध्यक्ष प्रभात शर्मा, जिला महासचिव फिरदोस आलम एवं अनुज कुमार शर्मा आदि कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष की पहल की सराहना की.
जदयू जिलाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से मिलकर सड़क सुरक्षा, फोरलेन निर्माण व रोजगार पर की चर्चा
वित्तीय विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा सड़क सुरक्षा को लेकर चर्चा की
