शत प्रतिशत नामांकन के लिए डीईओ को प्राथमिक शिक्षा निदेशक ने दिया प्रशस्ति पत्र

शत प्रतिशत नामांकन के लिए डीईओ को प्राथमिक शिक्षा निदेशक ने दिया प्रशस्ति पत्र

खगड़िया. राज्यव्यापी विशेष नामांकन अभियान के दौरान जिले में शत प्रतिशत नामांकन कर कर्तव्य निष्ठा एवं कार्य कुशलता से शिक्षा के उद्देश्यों की प्राप्ति में बहुमूल्य योगदान देने वाले जिला शिक्षा पदाधिकारी अमरेन्द्र कुमार गौंड को प्रशस्ति पत्र दिया. बिहार प्राथमिक शिक्षा निदेशक विक्रम विरकर ने डीईओ के प्रयास का सराहना करते हुए कहा कि शत-प्रशितन नामांकन सुनिश्चित करने के लिए विद्यालय स्तर व प्रखंड स्तर पर समिति का गठन किया गया. सुदृढ़ व समुचित्त पोजना के तहत बीते 6 अप्रैल 2006 को विशेष प्रवेशोत्सव का आयोजन कर एक दिन में 14,272 छात्र-छात्राओं का नामांकन कराया गया. जिसकी प्राथमिक शिक्षा निदेशक पटना द्वारा प्रशंसा किया गया. निदेशक द्वारा भेजे गए प्रशस्ति पत्र में कहा गया कि अपेक्षा की जाती है कि भविष्य में भी इसी प्रकार अपनी कर्तव्य निष्ठा एवं कार्य कुशलता से शिक्षा विभाग के उद्देश्यों की प्राप्ति में अपना बहुमूल्य योगदान देते रहेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >