परबत्ता व्यापार मंडल के अध्यक्ष पद पर दिलीप कुमार हुए निर्वाचित

परबत्ता व्यापार मंडल के अध्यक्ष पद पर दिलीप कुमार हुए निर्वाचित

परबत्ता. व्यापार मंडल सहयोग समिति का चुनाव मंगलवार को शांतिपूर्ण संपन्न हो गया. जिसमें सभी 20 पैक्स अध्यक्ष एवं एक मत्स्य जीवी सहयोग समिति के अध्यक्ष कुल 21 सदस्यों ने इस चुनावी प्रक्रिया में भाग लेकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया. अध्यक्ष पद के लिए दिलीप कुमार यादव एवं रामसेवक सिंह के बीच सीधा मुकाबला था. इस मुकाबले में दिलीप कुमार यादव निर्वाचित घोषित हुए. जबकि प्रबंधन कार्यकारिणी के सभी सात सदस्य निर्विरोध चुने गये. निवार्ची पदाधिकारी प्रखंड विकास पदाधिकारी संतोष कुमार पंडित ने बताया कि कुल 21 वोटर ने अपना मताधिकार का प्रयोग किया. जहां दिलीप कुमार यादव को 15 मत एवं रामसेवक सिंह को 6 मत प्राप्त हुये. इस तरह दिलीप कुमार यादव ने 9 मत से रामसेवक सिंह को हराकर जीत हासिल की. इधर सदस्य के रूप में मिथिलेश कुमार चौरसिया, अनिता देवी, हेमा देवी, सुरजीत कुमार चौधरी, अद्यानंद मेहता, सिकंदर सिंह, ओम प्रकाश यादव निर्विरोध चुने गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >