प्रखंड मुख्यालय के पीएचसी परिसर में फेस अटेंडेंस के विरोध में एनएचएम कर्मियों का प्रदर्शन जारी है. प्रदर्शन के करीब एक पखवारे बाद भी इनके मांगों के समर्थन में संबंधित अधिकारियों द्वारा अबतक कोई वार्ता या पहल नहीं किए जाने से एनएचएम कर्मियों के बीच सरकार के प्रति आक्रोश है. सोमवार को भी एनएचएम कर्मी के द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेलदौर के मुख्य द्वार पर सरकार के विरोध में नारेबाजी करते प्रदर्शन किया गया. इस दौरान आक्रोशित एनएचएम कर्मियों ने सरकार पर दोहरी नीति अपनाये जाने का आरोप लगाते नाराजगी जतायी. उक्त विरोध प्रदर्शन कालाजार सुपरवाइजर राजेश कुमार के नेतृत्व में जारी है. वहीं आक्रोश जताते उक्त कर्मियों ने चेतावनी दी कि अगर बिहार सरकार दोहरे मापदंड का अपना फरमान वापस नहीं लेता है तो कार्य को ठप कर आंदोलन किया जायेगा. इस संबंध में एनएचएम कर्मी रेखा कुमारी ने बताया कि सरकारी फेस अटेंडेंस में दोहरी नीति अपना रही है, एक ही संस्थान में कार्यरत नियमित व एनएचएम कर्मियों के बीच अलग-अलग नियम सरकार का मनमाने पूर्ण रवैया है. इसे बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. मौके पर बीसीएम मनजीत प्रसाद, एएनएम मोनिका कुमारी, नीलू जुली, दीपिका कुमारी, खुशबू कुमारी, ओम प्रकाश यादव, नरेंद्र कुमार, शैलेंद्र सिंह आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
