विद्यालय की भूमि को मापी कराकर अतिक्रमणमुक्त कराने की उठी मांग

अतिक्रमण मुक्त करने के लिए अंचलाधिकारी के पास अमीन के द्वारा कोई प्रस्ताव नहीं दिया गया था

गोगरी. प्रखंड के बौरना पंचायत स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय बौरना की भूमि को बिना मापी किये और अतिक्रमणमुक्त किये ही विद्यालय की जमीन पर एलइएओ विभाग से 4 कमरे का मकान निर्माण के प्रस्ताव का ग्रामीणों ने जमकर विरोध किया है. इसको लेकर खगड़िया जिलाधिकारी को सैकड़ों की संख्या में लोगों ने पत्र देकर निर्माण कार्य पर रोक और मापी कर अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग किया है. जिसके बाद जिला शिक्षा पदाधिकारी ने पत्र जारी करते हुए गोगरी सीओ को उक्त विद्यालय की जमीन को मापी कराने और अतिक्रमण मुक्त करने का आदेश देते हुए पत्र भेजा है. ग्रामीणों नें विरोध करते हुए स्पष्ट किया है की कुछ वर्ष पूर्व 26 दिसम्बर 2022 से लेकर 29 दिसम्बर 2022 तक अंचल अमीन के द्वारा उक्त भूमि का मापी महज कागज पर ही कर दिया गया था और अतिक्रमण मुक्त करने के लिए अंचलाधिकारी के पास अमीन के द्वारा कोई प्रस्ताव नहीं दिया गया था. ग्रामीणों का आरोप है विद्यालय के जमीन को अतिक्रमण मुक्त करने को लेकर कई बार अंचलाधिकारी, जिलाधिकारी समेत अन्य को आवेदन दिया. मगर किसी ने भी कदम नहीं उठाया. जमीन अतिक्रमण किये जाने से विद्यालय के नामांकित बच्चों को खेलकूद करने में काफी कठिनाई होती है. और उपर से बच्चे के खेलने आदि स्थान पर ही भवन निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया जिससे लोगों और बच्चे को परेशानी का सामना करना पड़ेगा. इधर इस संबंध में गोगरी सीओ दीपक कुमार ने कहा कि वरीय पदाधिकारी के पत्र के आलोक में उक्त विद्यालय की भूमि को मापी कराकर चिन्हित करते हुए अतिक्रमण मुक्त करने की कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >