फाइनल मुकाबले में खगड़िया के रणधीर ने गयाजी के विजय गायब को हराकर चैंपियनशिप जीता

सहरसा के प्रनीत की जोड़ी को 30–14 से हराकर गोवा में होने वाले राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान पक्का किया.

हंड्रेड मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप में खगड़िया के खिलाड़ियों ने किया बेहतर प्रदर्शन खगड़िया. जिला बैडमिंटन संघ के तत्वावधान में रविवार को टाउन हॉल में हंड्रेड मास्टर्स वेटरन बैडमिंटन चैंपियनशिप का आयोजन किया गया. मैच के फाइनल मुकाबले में खगड़िया के रणधीर ने गयाजी के विजय गायब को हराकर चैंपियनशिप अपने नाम दर्ज कर लिया. खगड़िया के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया. प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों के मुकाबलों में खिलाड़ियों ने दमदार खेल खेला. मेंस 50 प्लस सिंगल्स के फाइनल मुकाबले में खगड़िया के रणधीर कुमार सिंह ने गया के विजय गायब को 21–18, 21–19 से सीधे सेटों में हराकर चैंपियनशिप अपने नाम किया. वहीं मेंस 50 प्लस डबल्स में खगड़िया के रणधीर कुमार सिंह व डॉ. जैनेन्द्र नाहर की जोड़ी ने पटना के सफक नवाब और सुरेंद्र चंद्र की जोड़ी को कड़े मुकाबले में 10–21, 23–21, 21–12 से पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया. 45 प्लस डबल्स क्वालीफाइंग फाइनल मुकाबले में पटना के रितेश रंजन और अनुज सिंह की जोड़ी ने खगड़िया के प्रेम और सहरसा के प्रनीत की जोड़ी को 30–14 से हराकर गोवा में होने वाले राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान पक्का किया. 35 प्लस डबल्स क्वालीफाइंग मुकाबले में कुमार संदीप और शैलेश की जोड़ी ने खगड़िया के मुकेश और केशव की जोड़ी को 30–14 से हराया. मेंस डबल्स 40 प्लस मुकाबले में पटना के निमिष और प्रमोद की जोड़ी ने विजय भालोठिया और विशाल आनंद की जोड़ी को 21–12, 21–10 से पराजित किया. वहीं 40 प्लस सिंगल्स में मुंगेर के प्रशांत चंद्र ने बेगूसराय के मनोज को 21–9, 21–16 से हराकर जीत दर्ज की. 60 प्लस सिंगल्स के रोमांचक मुकाबले में समस्तीपुर के मुकेश ने पटना के नीरज कुमार को संघर्षपूर्ण मैच में तीसरे सेट में हराकर ट्रॉफी अपने नाम की. प्रतियोगिता के समापन अवसर पर आयोजित पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्य अतिथि नगर परिषद अध्यक्षा अर्चना कुमारी, भविष्य निधि के डायरेक्टर जयप्रकाश सिंह, सीनियर डिप्टी कलेक्टर सह खेल पदाधिकारी प्रवीण कुमार एवं डीएसपी तरुण कुमार पांडे मौजूद थे. वहीं बैडमिंटन संघ के सचिव डॉ. एच. प्रसाद ने कहा कि खगड़िया में पहली बार मास्टर्स वेटरन बैडमिंटन चैंपियनशिप का आयोजन किया गया है. इसमें खगड़िया के खिलाड़ियों ने 50 प्लस सिंगल्स और डबल्स में जीत हासिल कर जिले का नाम स्वर्ण अक्षरों में लिख दिया है. अब ये खिलाड़ी गोवा में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे. कार्यक्रम में संघ के उपाध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार, संजीव प्रकाश, डॉ. सुनील कुमार, संयुक्त सचिव अमन सिंह, पूर्व सचिव सदानंद प्रसाद, रवि जायसवाल, पप्पू गिरी, शोभा कुमारी, कोषाध्यक्ष राजेश कुमार, डॉ. पवन कुमार, डॉ. कुमार दीपक, आईएमए के सचिव डॉ. शैलेंद्र कुमार, डॉक्टर नागमणि नंदन डॉ नरेंद्र कुमार डॉ राहुल कुमार डॉ कुमार गौरव डॉ. देवव्रत कुमार, सदानंद कुमार, डॉ. राजीव रंजन कुमार, राकेश कुमार, मुकेश कुमार, केशव कुमार आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >