रेलवे कॉलोनी में अधेड़ का मिला शव

शव की पहचान के लिए जीआरपी में रखा गया

खगड़िया. स्थानीय जंक्शन के उत्तरी रेलवे कॉलोनी सिग्नल ऑफिस के समीप 45 वर्ष उम्र के अधेड़ का शव बरामद किया गया. आरपीएफ के निरीक्षक प्रभारी अरविंद कुमार राम, जीआरपी के थानाध्यक्ष नरेश कुमार ने उत्तरी रेलवे कॉलोनी सिग्नल ऑफिस के समीप अधेड़ का शव पड़ा हुआ था. पूछताछ में पता चला कि यह व्यक्ति शाम के 6 बजे शिव मंदिर पर बने चबुतरा पर बैठा था. फिर सुबह में उसकी शव मिला. शव की पहचान के लिए जीआरपी में रखा गया. समय करीब 1.30 बजे मृतक की पहचान सुरेश मालाकार उम्र लगभग 45 वर्ष पिता स्व. जयप्रकाश भगत घर दक्षिणी भगवतदास वार्ड संख्या 10 थाना गणगौर के रूप में हुआ. उक्त मृतक के पुत्र प्रियांशु कुमार अपने परिजन एवं ग्रामीण के साथ जीआरपी पहुंचा. पिता का शव को बिना पोस्टमार्टम और बिना कोई कानूनी कार्रवाई के घर ले गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >