हिंदू-मुस्लिम एकता का प्रतीक, जोगिया पीर बाबा का दरगाह

जोगिया पीर बाबा के 124 वर्षीय मरकजी उर्स ए महमूदी (मेले) की तैयारियां शुरू

जोगिया पीर बाबा के 124 वर्षीय मरकजी उर्स ए महमूदी (मेले) की तैयारियां शुरू अलौली. थाना क्षेत्र के सहसी पंचायत अंतर्गत जोगिया गांव में दरगाह हजरत बाबा महमूद बक्श उर्फ़ फूदन अली रहमतुल्लाह का 124 वां उर्स हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 25 व 26 जनवरी को मनाई जाएगी. जिस की तैयारियां ज़ोरों पर चल रही है. उर्स मुबारक की अध्यक्षता मरकज़ी खानकाह ए फरीदिया महमूदिया जोगिया शरीफ के सज्जादा नशीं अलहाज़ बाबू मोहम्मद सईदैन फरीदी करेंगे. जहां क़यादत नायेब सज्जादा नशीं हजरत बाबू सकलैन फरीदी व हजरत मौलना बाबू सालिक हुसैन फरीदी करेंगे. इस बार 124 वां मरकजी उर्स (मेले) में शामिल होने के लिए हिंदुस्तान भर के उलमा ए इस्लाम तशरीफ़ ला रहे हैं. और साथ ही साथ 26 जनवरी की रात में सूफियाना कव्वाली का आयोजन किया जाएगा. जिसमें हिंदुस्तान के मशहूर कव्वाल गुलाम वारिस साहब दिल्ली से पहली बार जोगिया आ रहे हैं. इसके अलावा विभिन्न प्रकार के झूले, मीना बाज़ार और बच्चो के लिए कई प्रकार के खेल भी लगाये जाएंगे. मेले को लेकर कमेटी गठित 124 वां सालाना उर्स मेले में शांति व्यवस्था बनाये रखने को लेकर मरकजी खानकाह फरीदिया के जानिब से कमेटी गठित की गयी. जिसमें सेक्रेटरी सिबतैन फरीदी, सचिव जनाब शाकिर मिस्त्री साहब, खजांची हरमैन फरीदी को बनाया गया है. जबकि सदस्य के रूप में गुल्फ़राज़ अलम, नौशाद मुखिया, मोहम्मद इमदाद मुखिया प्रतिनिधि उप प्रमुख असरारुल हक, सिराज उद्दीन सरपंच, मास्टर खल्लक अहमद, डॉ दाऊद कलाम मोहम्मद नवेद, मोहम्मद गुलज़ार, मोहम्मद नदीम, मास्टर असरार, मोहम्मद आज़ाद, सज़ीम रज़वी, मोहम्मद अरबाज मिस्ट्री , मोहम्मद साजिम मिस्ट्री को बनाया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >