50 हजार रुपये का इनामी बदमाश पप्पू गिरफ्तार

पुलिस ने टॉप 20 की सूची में दर्ज 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है.

अलौली. पुलिस ने टॉप 20 की सूची में दर्ज 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है. बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के भिखारी निवासी कुख्यात अपराधी राजेंद्र यादव के पुत्र पप्पू यादव को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. बताया जाता है कि पप्पू के विरुद्ध पुलिस ने 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था. पप्पू जिले के टॉप 20 अपराधी की सूची में दर्ज था. गिरफ्तार बदमाश पप्पू के विरुद्ध हत्या, रंगदारी, शस्त्र अधिनियम जैसे कई गंभीर कांड दर्ज हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >