नवनिर्मित पंचायत सरकार भवन में आई दरार, ग्रामीणों में पनप रही नाराजगी

पंचायत सरकार भवन का निर्माण प्राक्कलित राशि करीब 3 करोड़ 13 लाख 53 हजार 163 रुपए की लागत से कराया गया है.

बेलदौर. प्रखंड के दिघौन पंचायत में करोड़ों की लागत नवनिर्मित पंचायत सरकार भवन में जगह जगह दरार पड़ने से जनप्रतिनिधि समेत ग्रामीणों में घोर नाराजगी पनप रही है. वही सालगिरह मनाने के पूर्व ही गुणवत्ताविहीन किए गए निर्माण कार्य की पोल खुलने से जनप्रतिनिधि समेत ग्रामीण इसके निर्माण में हुई गड़बड़ी पर सवाल खड़े कर रहे हैं. जानकारी के मुताबिक दिघौन गांव में मेसर्स उमा गौरी शंकर इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के द्वारा पंचायत सरकार भवन का निर्माण प्राक्कलित राशि करीब 3 करोड़ 13 लाख 53 हजार 163 रुपए की लागत से कराया गया है. लेकिन इसके निर्माण कार्य में मानकों की अनदेखी एवं निम्न क्वालिटी के सामाग्री के उपयोग किए जाने से एक तरफ इसके टिकाउपन को लेकर प्रश्नचिन्ह खड़ा हो रहा है तो वहीं निर्माण कार्य पूर्ण होने के साथ ही जगह जगह आई दरार अनियमितता की पोल खोल रही है. उक्त मामले को लेकर दिघौन पंचायत के वार्ड सदस्य सुभाष चौधरी, गिरीश चौधरी, व्यास चौधरी, जगदंबी चौधरी, सीएलटीएस मिथिलेश राम, मोहम्मद तबरेज आलम, विलास चौधरी समेत दर्जनों ग्रामीणों ने बताया कि पंचायत सरकार भवन कमिशन की भेंट चढ़ गयी है. इसके कारण सालगिरह मनाने के पूर्व ही भवन में कई जगहों पर पंचायत दीवाल में दरार हो गया है. इसके कारण स्थानीय ग्रामीणों में आक्रोश बनी हुई है. वही उक्त भवन निर्माण कार्य में मुखिया की भी मिली भगत का भी संबंधित जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण आरोप लगा रहे हैं. इसको लेकर नाराज जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणों ने वरीय अधिकारियों का ध्यानाकृष्ट कराते स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक कारवाई किए जाने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >