भाकपा ने प्रखंड कार्यालय में ताला जड़ किया प्रदर्शन

भाकपा ने प्रखंड कार्यालय में ताला जड़ किया प्रदर्शन

मुरलीगंज. भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने शनिवार को प्रखंड कार्यालय परिसर में हल्ला बोल प्रदर्शन किया. पार्ट नेता व कार्यकर्ता बुलडोजर राज, बढ़ते अपराध व व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ, भूमिहीनों को बासगीत पर्चा, पर्चाधारियों को जमीन पर कब्जा, आदिवासियों को जमीन का पट्टा, राशन व रोजगार के लिए प्रदर्शन कर रहे थे. आक्रोशित प्रदर्शनकारियों ने प्रखंड कार्यालय के मुख्य द्वार पर ताला जड़कर केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. प्रदर्शन का नेतृत्व भाकपा के अंचल मंत्री रमेश कुमार शर्मा, पूर्व अंचल मंत्री अनिल भारती, वरीय नेता मो सिराज, हांसदा, रौशन यादव, सोनेलाल महतो, अजय राम संयुक्त रूप से कर रहे थे. प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते भाकपा के राष्ट्रीय परिषद सदस्य प्रमोद प्रभाकर ने कहा कि बिहार में बढ़ते अपराध, व्याप्त भ्रष्टाचार, भीषण गरीबी से आमलोग त्रस्त हैं, लेकिन अधिकारी और मंत्री मस्त हैं. केंद्र व राज्य की सरकार लूट, झूठ और नफरत पर आधारित है, इनका सभी वादा छलावा साबित हुआ है. कहा कि बिहार में अबोध व नाबालिक बच्चियों के साथ रोज बलात्कार होता है. कीड़े-मकौड़े की तरह रोज हत्याएं होती है. उन्होंने कहा कि नीतीश सरकार का अभियान बसेरा वन व टू टांय-टांय फिस्स होकर रह गया है. -बंद हो जमीन की दाखिल खारिज में धांधली- श्री प्रभाकर ने कहा कि प्रखंड के बघिनियां, मोरकाही, तेरासी, मुसहरनियां रही, रतनपट्टी, जोरगामा, तमौट परसा, पोखराम, सिंगयान, दिग्घी, जीतापुर, बेलो, चामगढ़ आदि गांव के भूमिहीनों आदिवासियों को बासगीत पर्चा दिया जाए व पर्चाधारियों को जमीन पर कब्जा दिलाया जाय. दशकों से जोत आबाद रहे जमीन का आदिवासियों व दलितों को पट्टा दिया जाए व बंदोबस्त किया जाय. उन्होंने कहा कि मांगे पूरी नहीं हुई तो भाकपा संघर्ष तेज करेगी. किसान सभा के जिलाध्यक्ष रमण कुमार ने कहा कि जमीन की दाखिल खारिज में धांधली, खाद की कालाबाजारी से किसान हैं. जिला मंत्री विद्याधर मुखिया ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों के बकाया राशि का भुगतान नहीं होने से गरीब खुले में सोने को मजबूर हैं. प्रदर्शन में रौशन यादव, उमाशंकर मुन्ना, अजय राम, रविंद्र पासवान, सुभाष यादव, विवेक यादव, इंदल पासवान, गजेंद्र ऋषिदेव, श्यामसुंदर मंडल, चंदर ऋषिदेव, सुरेंद्र किस्कू, सोनेलाल महतो, रणजीत सिंह, सिकंदर यादव, महिला नेत्री हरिया देवी, मंजुला देवी, पूनम देवी, मंजू देवी आदि शामिल थे. सात सदस्य प्रतिनिधि मंडल ने 11 सूत्री मांगों पत्र बीडीओ व सीओ को सौंपा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GUNJAN THAKUR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >