संगठन सृजन साथी अभियान की जागरूकता को लेकर कांग्रेसियों की बैठक

पार्टी के सांगठनिक विस्तार को लेकर आगामी 5 जून तक सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है एवं पार्टी के विचार धारा से सहमत लोगों का आनलाईन सदस्यता दर्ज की जा रही है.

बेलदौर. प्रखंड कार्यालय समीप तिलाठी गांव स्थित कांग्रेस नेता मिथलेश कुमार निषाद के आवास पर पार्टी पदाधिकारियों ने बैठक कर प्रेस विज्ञप्ति जारी करते संगठन सृजन साथी अभियान को लेकर चर्चा हुई. शुक्रवार की अपराह्न आयोजित उक्त बैठक में कांग्रेस पार्टी के जिला संगठन प्रभारी मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि पार्टी के सांगठनिक विस्तार को लेकर आगामी 5 जून तक सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है एवं पार्टी के विचार धारा से सहमत लोगों का आनलाईन सदस्यता दर्ज की जा रही है. वहीं पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ अविनाश कुमार अविनाश ने बताया कि जनता अब भाजपा एवं इसके समर्थित पार्टी के लोलीपोप से उब चुकी है एवं वर्ष 2014 से पूर्व कांग्रेस शासन में हुए विकास कार्यों पर भरोसा जताते पार्टी की सदस्यता अभियान से उत उत्साह पूर्वक जुड़ रहे हैं. इन्होंने बताया कि संगठन सृजन साथी अभियान पार्टी जनाधार के संजीवनी का काम कर रही है, पार्टी कार्यकर्ता नई ऊर्जा के साथ सांगठनिक विस्तार कर वर्ष 2029 में राहुल गांधी को देश के प्रधानमंत्री बनाने में पुरी शक्ति झोंक देगा. वही कांग्रेस के बेलदौर विधानसभा प्रत्याशी मिथलेश निषाद ने बताया कि उक्त सदस्यता अभियान में पार्टी नेता एवं कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष डॉ चंदन यादव के कुशल नेतृत्व में एक नई पहचान बनायेगी. इन्होंने बताया कि पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता को सदस्यता अभियान के दक्षता के मुताबिक आगामी 20 जून को बड़ी जिम्मेवारी सौंपी जाएगी. इसके कारण पार्टी नेता एवं कार्यकर्ता सदस्यता अभियान में पुरी ताकत झोंक दिए हैं. मौके पर मानसी के कार्यकारी प्रखंड अध्यक्ष संतोष कुमार, सक्रिय कार्यकर्ता राहुल कुमार समेत दर्जनों पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >