जेपी सेनानियों का पेंशन बढ़ाने पर मुख्यमंत्री को दी बधाई

उल्लेखनीय है कि चार सेनानियों को जेपी सेनानी पेंशन दिया जाता है

खगड़िया. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा जेपी सेनानियों का पेंशन दोगुनी किये जाने पर सेनानियों ने बधाई दी है. जेपी सेनानी सह चेंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव अशोक सर्राफ ने बताया कि लोक नायक जय प्रकाश नारायण के नेतृत्व में 18 मार्च 1974 से 21 मार्च 1977 तक की अवधि में हुए आंदोलन के दौरान मीसा व डीआईआर के अधीन एक माह से छह माह तक जेल में रहने वाले व्यक्तियों को सरकार द्वारा पेंशन दिया जाता है. 7 हजार 5 सौ रुपये पेंशन प्राप्त करने वाले सेनानी का पेंशन 15 हजार रुपये तथा 15 हजार पेंशन प्राप्त करने वाले सेनानी को अब 30 हजार रुपये पेंशन मिलेगा. अशोक सर्राफ ने मुख्यमंत्री नीतीश को बधाई दी है. मालूम हो कि पेंशन बढ़ोतरी की सूचना बिहार सरकार गृह विभाग के सचिव प्रणव कुमार ने जारी किया था. उल्लेखनीय है कि चार सेनानियों को जेपी सेनानी पेंशन दिया जाता है. जिसमें चैंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव अशोक सर्राफ, राजधाम निवासी रविंद्र सिंह, पूर्व मंत्री रेणु कुशवाहा के पति विजय सिंह कुशवाहा, गोगरी उसरी निवासी नरेंद्र यादव को मिलता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >