नाबालिग लड़की को अगवा कर लेने की शिकायत

घटना को लेकर पीड़ित परिजन समेत ग्रामीणों में आक्रोश पनप रहा है

बेलदौर. थाना क्षेत्र के एक गांव से एक नाबालिक लड़की का शादी करने के नियत से अपहरण कर लेने का मामला प्रकाश में आया है. वही घटना से पीड़ित परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. इस संबंध में पीड़ित लड़की की मां ने थानाध्यक्ष को लिखित आवेदन देकर अपने पुत्री के सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है. लिखित आवेदन में इन्होंने बताई कि बीते शुक्रवार को करीब 4 बजे शाम में बेलदौर बाजार से एक नाबालिग लड़की को अज्ञात युवक शादी करने के नियत से लेकर फरार हो गया. वहीं परिजनों के द्वारा काफी खोजबीन किए जाने के बाद भी कोई सुराग नहीं मिलने पर इसकी शिकायत थाने में कर उसके सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई. वही मामले को गंभीरता से लेते हुए थानाध्यक्ष परेंद्र कुमार ने मामला दर्ज करते हुए उक्त नाबालिग लड़की की तलाश शुरू कर दी. वही ग्रामीणों में इस बात को लेकर चर्चाएं गरम है कि करीब 1 सप्ताह में दो से तीन नाबालिग लड़की को भगाने का मामला प्रकाश में आया है. इसके बावजूद आरोपित युवक पुलिस की गिरफ्त से फरार है. घटना को लेकर पीड़ित परिजन समेत ग्रामीणों में आक्रोश पनप रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >