तीसरे दिन भी आसमान में छाया रहा बादल, लोगों को गर्मी से मिली राहत

तीसरे दिन भी आसमान में छाया रहा बादल, लोगों को गर्मी से मिली राहत

गोगरी. बीते दो दिनों से मौसम में बदलाव हो गया है. ठंडी हवाओं ने गर्मी से राहत दी है. रविवार देर रात से लेकर मंगलवार सुबह तक आसमान में बादल छाया रहा. सोमवार को दिनभर ठंडी हवाओं की वजह से लोगों को हल्की ठंड महसूस हुई. यह सिलसिला मंगलवार को भी जारी रहा. घरों में पंखा और एसी का इस्तेमाल अभी कम हो गया है. कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक पंकज कुमार के अनुसार अगले 48 घंटे के दौरान जिले के विभिन्न हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. मंगलवार देर रात तक 2.8 एमएम वर्षा के आसार हैं, जबकि बुधवार को 3.1 एमएम तक बारिश दर्ज हो सकती है. गोगरी अनुमंडल क्षेत्र सहित जिले का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री दर्ज किया गया. दिन के तापमान में तीन डिग्री तथा रात के तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज किया जायेगा. सुबह से ही आसमान में धुंध और धूल भरी रही परत मंगलवार सुबह से ही आसमान में धुंध और धूल भरी परत देखी गयी, जिससे दृश्यता पर हल्का असर पड़ा. हालांकि तेज धूप नहीं निकलने से लोगों ने राहत महसूस की. सुबह के समय 22 डिग्री तापमान दर्ज किया गया, जो महसूस में 20 डिग्री जैसा रहा. इससे मौसम सुहाना तो लगा, लेकिन नमी बढ़ने के कारण उमस भी महसूस हुई. हवा की दिशा पूर्व यानी पुरवा बनी हुई है. मंगलवार को 10 से 18 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान है, जबकि अगले दो दिनों में हवा की रफ्तार 10 से 21 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है. पुरवा हवा के कारण वातावरण में नमी बनी रहेगी और बारिश की स्थिति मजबूत होगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishore singh

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >